Date:

बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने दिया इस्तीफा, राज्य में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार

भुवनेश्वर:  ओडिशा में BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार (5 जून) को CM पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भुवनेश्वर में राजभवन जाकर राज्यपाल रघुवर दास को अपना इस्तीफा सौंपा। पटनायक पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे। हालांकि, पटनायक के आवास पर बीजेडी के कई नेता एकत्र हुए थे, लेकिन वह अपना इस्तीफा देने के लिए राज्यपाल के घर अकेले ही पहुंचे।

मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आए। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारों को सत्ता गंवानी पड़ी। ओडिशा में BJP को 147 में से 78 तो BJD को 51 सीटें मिलीं।

राज्य में भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी। भाजपा ने अब तक मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने PM नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा। बहुत जल्द भाजपा नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। ओडिशा में BJD साल 2000 से लगातार सत्ता में रही। BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक 24 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से 2019 तक वे 5 बार से ओडिशा के CM हैं।

सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग (24 साल और 165 दिन) के बाद नवीन पटनायक (24 साल और 83 दिन) सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले देश के दूसरे नेता हैं। अगर फिर से BJD की सरकार बनती तो नवीन पटनायक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने वाले नेता होते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top