भर्तृहरि महताब ने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में ली शपथ, पीएम मोदी और राजनाथ-अमित शाह ने ली सांसद के तौर पर शपथ

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र सोमवार से शुरू चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई है। प्रोटेम स्पीकर भर्तहरि महताब ने लोकसभा के नेता और सांसद के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेने के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही बाकी सांसदों को भी शपथ दिलाई गई। आज पहले दिन 280 सांसदों को शपथ दिलाई गई। बाकी सांसद कल शपथ लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा।

लगातार सात बार चुनाव जीत चुके हैं भर्तृहरि महताब
जानकारी के मुताबिक भर्तृहरि महताब लोकसभा के लिए लगातार सात बार निर्वाचित हुए हैं। पिछले चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते हैं। चुनाव से पहले वह बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिए थे।

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब के बेटे भर्तृहरि 1998 से कटक संसदीय क्षेत्र से लगातार प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। 2014 से 2019 तक वह बीजद की तरफ से संसद के नेता थे। 1998 से 1999, 2004, 2009, 2014, 2019 तक वह 6 बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top