Author: snigdha srivastava

“आप में से प्रत्येक ने जीवन की चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है और विजेता बनकर उभरे हैं”: डॉ. मनसुख मांडविया

नई दिल्ली: युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरूवार को पेरिस 2024 पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत लौटे पैरा-एथलेटिक्स दल के सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने एथलीटों, कोचों और सहायक स्टाफ को उनकी मेहनत और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम […]

पेरिस पैरालंपिक में शॉट पुट में सचिन खिलारी ने जीता रजत पदक, भारत की झोली में अब तक 21 पदक

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के सचिन खिलारी ने पुरुषों की शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एक और गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। सचिन ने 16.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ न केवल भारत के लिए 21वां पदक जीता, बल्कि एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी स्थापित किया। एफ46 श्रेणी में […]

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल उत्सव 2024 का आयोजन, चार खेलों में हुआ टूर्नामेंट

नई दिल्ली:  मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 समारोह के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने “खेल उत्सव 2024” का आयोजन किया। यह आयोजन 27 अगस्त से 30 अगस्त तक नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस […]

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, पत्नी रिवाबा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। इस समाचार की जानकारी उनकी पत्नी और बीजेपी विधायक रिवाबा जडेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। रिवाबा ने अपने पोस्ट में रवींद्र जडेजा की बीजेपी सदस्यता कार्ड के साथ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके और उनके पति […]

मौलाना तौकीर रजा का विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर आरोप, देश में अफरा-तफरी फैलाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर देश में अफरा-तफरी फैलाने का आरोप लगाया है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, “देश में लगातार नए फसाद खड़े हो रहे हैं, जिनके पीछे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का हाथ है।” तौकीर रजा ने राष्ट्रीय […]

हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट आते ही बगावत शुरू, MLA ने छोड़ी पार्टी

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगातार झटके लग रहे हैं। बुधवार को बीजेपी द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही असंतोष का माहौल बनने लगा है। गुरुवार को रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने रतिया […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘शासन आपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के लाभार्थियों को किया संबोधित

उदगीर, महाराष्ट्र। 4 सितंबर, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन आपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के लाभार्थियों की सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इन योजनाओं को समावेशी और समृद्ध समाज एवं देश के निर्माण में महत्वपूर्ण कदम बताया। राष्ट्रपति ने खुशी व्यक्त की कि इन […]

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में त्रिपुरा शांति समझौता पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बुधवार को भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (NLFT) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (ATTF) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नॉर्थईस्ट को शांतिपूर्ण, समृद्ध और उग्रवाद-मुक्त बनाने के विज़न […]

ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में भारत का प्रभुत्व कायम हो रहा है: प्रल्हाद जोशी

नई दिल्ली। भारत सरकार 11-13 सितंबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में ग्रीन हाइड्रोजन पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रही है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भारत के ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। जोशी ने कहा, […]

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने “मटेरियल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और सिनर्जिक हीट ट्रीट (एचटीएस)” पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया मुख्य भाषण

मुंबई। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 04 से 06 सितंबर 2024 तक मुंबई में आयोजित “मटेरियल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और सिनर्जिक हीट ट्रीट (एचटीएस)” पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया। इस सम्मेलन का आयोजन एएसएम इंटरनेशनल, इंडिया चैप्टर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें 300 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, […]

Back To Top