आगरा- आगरा के बिजलीघर क्षेत्र में स्थित शिवाजी मार्केट में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रविवार देर रात करीब ढाई बजे लवीना गारमेंट नामक कपड़ा दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर कैमरे की केबल तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश भी करते नजर आए।
दुकान के मालिक शोभराज हिरवानी, जो शाहगंज की आनंदपुरम कॉलोनी के निवासी हैं, ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक पड़ोसी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गल्ले का ताला टूटा पड़ा है और उसमें रखे लगभग 7 से 8 लाख रुपये नगद गायब हैं।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चार चोर रात करीब 2:30 बजे दुकान के बाहर पहुंचे। उन्होंने सब्बल की मदद से शटर तोड़ा और अंदर घुसकर गल्ले से रुपये निकाले। वारदात के बाद वे तेजी से भाग निकले। चोरों ने जाते-जाते CCTV की वायर भी काट दी थी ताकि उनकी पहचान न हो सके।
रकाबगंज थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
गौरतलब है कि यह दुकान पहले भी चोरी का शिकार हो चुकी है। करीब 16 महीने पहले इसी शोरूम से चोरों ने कैश और सामान मिलाकर 60 लाख रुपये से अधिक की चोरी की थी। उस वक्त पुलिस ने दो दिन में केस सुलझाते हुए चोरों से 57 लाख रुपये बरामद कर लिए थे।
इस बार दोबारा हुई इस घटना से व्यापारियों में रोष है। खास तौर पर यह वारदात पास की पुलिस चौकी से महज़ कुछ दूरी पर हुई,

