विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार

एसएसपी दून की सख्ती का असर, शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

देहरादून। विकासनगर में पेट्रोल पंप के पास सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे चार युवकों को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और चारों युवकों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार, 7 अक्टूबर को विकासनगर पुलिस को पेट्रोल पंप के पास कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उग्र हो गए। विवाद बढ़ने तथा किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए युवकों का विवरण

साहिल (21 वर्ष) पुत्र समीम, निवासी धर्मावाला, थाना सहसपुर, देहरादून।

मोहिन (25 वर्ष) पुत्र अकरम, निवासी भट्टा रोड, मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, देहरादून।

गंभीर चौहान (35 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह चौहान, निवासी व्यास नहरी।

हारून (26 वर्ष) पुत्र इस्लाम, निवासी सराय गली, भट्टा रोड, विकासनगर, देहरादून।

Back To Top