आयुषी
उत्तराखंड इन् दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है|मई के आखिरी सप्ताह में मौसम ने अचानक तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है|राज्य के मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है|देहरादून,हरिद्वार,ऋषिकेश और उधमसिंह नगर जैसे छेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग के आने वाले दिनों में परा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना जताई है|
सुबह से ही तेज धुप ने लोगों को परेशान ला रही है|दोपहर होते होते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है|गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है|बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ कम दिखाई दे रही है|सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों ,ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और बाहर काम करने वाले लोगों को हो रही है|
मौसम विभाग के अनुसार पश्चयमी विक्षोभ के हलके प्रभाव के चलते पहाड़ी जिलों में मौसम बदल सकता है|उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे ऊँचाई वाले छेत्रों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है|इससे पहाड़ों में तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है,लेकिन मैदानी इलाकों में फ़िलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम है|
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मई में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है|शहरों में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है,जबकि कई इलाकों में पानी की किल्लत की शिकायतें भी सामने आने लगी है|
डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय आवश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है|पर्याप्त मात्रा में पानी पीने ,हलके कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर को ढकने की सलाह दी जा रही है|
गर्मी के इस बढ़ते प्रकोप ने एक बार फिर लोगों को एहसास करा दिया है कि मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है|मैदानों में जहाँ तपिश लोगों को झुलसा रही है,वहीं पहाड़ों में बारिश की उम्मीद राहत लेकर आ सकती है|फ़िलहाल पूरे उत्तराखंड की नज़रें आसमान और मौसम विभाग के अगले अपडेट पर टिकी हुई है|

