सोशल मीडिया से 12 दिन की दूरी के बाद फिर सक्रिय हुईं गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर सोशल मीडिया से लगभग दो सप्ताह की दूरी बनाने के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम एक बार फिर सार्वजनिक मंचों पर सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने 30 अगस्त को एक्स (पूर्व में ट्विटर) और 29 अगस्त को फेसबुक पर नई पोस्ट साझा कीं, जिससे यह संकेत मिला कि वे अब सोशल मीडिया पर दोबारा सक्रिय भूमिका में लौट रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, डीएम मेधा रूपम ने यह ब्रेक उस समय लिया जब विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग पर वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और उनके परिजनों को निशाना बनाया जाने लगा था। मेधा रूपम, जो सीईसी की पुत्री हैं, को भी कई पोस्टों में टैग किया गया और उनके पारिवारिक फोटो तक वायरल किए गए।

लगातार ट्रोलिंग और निजी हमलों से आहत होकर उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट — एक्स और फेसबुक — को कुछ समय के लिए निष्क्रिय कर दिया था। यह निर्णय तब चर्चा का विषय बन गया था, जब कई यूज़र्स ने उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाने शुरू किए।

 फेसबुक पर भी उन्होंने शुक्रवार शाम को एक तस्वीर पोस्ट कर संकेत दिया कि वे सामान्य रूप से अपनी डिजिटल मौजूदगी फिर से शुरू कर चुकी हैं।

प्रशासनिक हलकों में इसे डीएम की प्रोफेशनल अप्रोच और संयमित प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, जहां उन्होंने निजी ट्रोलिंग से हटकर अब एक बार फिर जनता और विभागीय कार्यों को प्राथमिकता दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top