डिजिटल युग में युवाओं की ट्रेडिंग की ओर बढ़ती दिलचस्पी: कमाई का मौका या जोखिम भरा सपना?

प्रियांश कुकरेजा

आजकल ट्रेडिंग यानी शेयर बाजार में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। खासकर हमारे देश भारत में कई युवा लोग इसमें जुड़ रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण है कि अब इंटरनेट और मोबाइल ऐप्स की मदद से कोई भी आसानी से ट्रेडिंग कर सकता है। जैसे कि, Angel One, Paytm Money, और 5Paisa ये सारे ऐप्स बहुत प्रसिद्ध हैं और लोग इन्हें अपने मोबाइल में इस्तेमाल करके शेयर खरीदते और बेचते हैं। दूसरा कारण है सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फाइनेंस के कई वीडियो और टिप्स मिलना। यहां कई लोग ट्रेडिंग के फायदे बताकर दूसरों को भी सीखने और निवेश करने के लिए प्रेरित करते हैं। तीसरी वजह है जल्दी पैसा कमाने की इच्छा। बहुत से लोग सोचते हैं कि ट्रेडिंग से जल्दी अमीर बना जा सकता है, लेकिन इसमें रिस्क भी होता है। जब कोरोना के समय लॉकडाउन हुआ था, तब लोगों के पास ज्यादा खाली समय था। उन्होंने ट्रेडिंग सीखनी शुरू की और अब यह उनकी आदत बन गई है। साथ ही, अब  लोग पैसे बचाने और बढ़ाने के बारे में ज्यादा सोचने लगे हैं। इसलिए  धन लगाना और ट्रेडिंग की जानकारी लेने लगे हैं। आज आप सिर्फ ₹100 या ₹500 से भी ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। इसी वजह से लोग धन लगाना की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ट्रेडिंग में आप शेयर, सोना, तेल या दूसरी चीजें खरीदते हैं और जब उनकी कीमत बढ़ती है तो बेचकर मुनाफा कमाते हैं। लेकिन कभी-कभी कीमत गिर भी सकती है, जिससे नुकसान भी हो सकता है। इसलिए बिना सीखें और समझे ट्रेडिंग करना सही नहीं होता।ट्रेडिंग शुरू करने से पहले मार्केट के बारे में सीखना बहुत जरूरी है। आप किताबें पढ़ें, ऑनलाइन कोर्स करें या एक्सपर्ट्स की सलाह लें। ध्यान रखें कि ट्रेडिंग कोई खेल नहीं है, इसमें सोच-समझकर और धैर्य से काम लेना होता है।अगर आप सही तरीके से सीखकर और सावधानी से ट्रेडिंग करेंगे, तो यह आपकी कमाई बढ़ाने में मदद कर सकता है। लेकिन जल्दबाजी में पैसे कमाने के चक्कर में रिस्क न लें, क्योंकि नुकसान भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top