शरीर पर थे चोट के गंभीर निशान, परिजन बोले हत्या कर फैक दिया
मथुरा (सतीश मुखिया) – थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव डेरूका में सुबह के समय सनसनी फैल गई। एक युवक का शव घर के बाहर ही पडा मिला। शव की हालत देख कर परिजन और ग्रामीण सकते में आ गये। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। परिजनों का आरोप कि युवक की पीट पीट कर हत्या की गई है और शव को घर के आगे फेंक कर चले गये हैं। मृतक युवक एक प्राइवेट कंपनी नौकरी करता था और वह छुट्टी लेकर अपने घर आया था। शाम के समय युवक अपने परिचितों के साथ चला गया। ग्रामीणों सुरेश ने बताया कि मृतक कंपनी में नौकरी करता था। शाम तक वह अपने परिचतों के घर ही थी। युवक की मांग उसे बुलाने गई तो कुछ समय बाद आने की कह कर मां को वापस भेज दिया।
इसके बाद सब सो गये और सुबह युवक का शव मिला। रात को नौ बजे तक उन्हीं के घर था। कई अस्पतालों में दिखाया अब जिला चिकित्सालय लेकर आए हैं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि मनीष की हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। परिजनों का यह भी कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने मनीष को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, जिसके बाद सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, मनीष कल शाम 6 बजे से लापता था। कुछ लोग उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, और तभी से वह वापस नहीं लौटा। खबर लिखे जाने तक थाना मगोर्रा में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।