गुवाहाटी: असम सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी कि राज्य पुलिस ने हाल ही में 17 बांग्लादेशियों को राज्य की सीमा से वापस भेजा है, जिसमें 9 वयस्क और 8 बच्चे शामिल हैं। सरमा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इन सभी के नाम भी साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के चलते बीएसएफ ने असम की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। कई लोग हिंसा से बचने के लिए भारत आने की कोशिश कर रहे हैं। असम सरकार ने घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है, और राज्य सरकार ने पहले भी कई बार बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला है।
Taking firm stance against infiltration, @assampolice pushed back 9 Bangladeshis and 8 children across the border in the wee hours today
-Harul Lamin
-Umai Khunsum
-Md. Ismail
-Sansida Begum
-Rufiya Begum
-Fatima Khatun
-Mojur Rahman
-Habi Ullah
-Sobika BegumGood job 👍 pic.twitter.com/Q3DeQBr6kj
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 28, 2024