केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर ने ब्राजील में जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया भाग

राम नाथ ठाकुर ने भारत की कृषि प्रतिबद्धताओं पर जोर

ब्राजील: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर, भारत के ब्राजील में राजदूत सुरेश रेड्डी और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव फ्रैंकलिन एल. खोबंग ने 12-14 सितंबर, 2024 को कुइआबा, ब्राजील में आयोजित जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। इस बैठक में वैश्विक कृषि के चार प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की गई, जिसमें कृषि की सततता, खाद्य सुरक्षा, छोटे किसानों की भूमिका और सतत मत्स्य पालन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

अपने संबोधन में ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की कृषि विकास प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए कहा कि भारत का दृष्टिकोण केवल उत्पादकता पर नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता पर भी केंद्रित है। उन्होंने भारत के खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों और सतत कृषि प्रणालियों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

बैठक के दौरान ठाकुर ने वैश्विक खाद्य प्रणालियों की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की तत्परता को दोहराते हुए अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी कीं। उन्होंने ब्राजील को जी-20 की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी और दक्षिण अफ्रीका को भावी जी-20 अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top