गंगा दशहरा पर्व को लेकर महापौर ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक

मथुरा(सतीश मुखिया) –  भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा और पूरे देश में गंगा दशहरा का पर्व बड़ी जोर शोर से मनाया जाता है। इस पर्व की व्यवस्था और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए श्री विनोद अग्रवाल,महापौर, नगर निगम मथुरा वृंदावन और श्री गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में आज भूतेश्वर स्थित कार्यालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक हुई।इस बैठक में उनके साथ नगर आयुक्त श्री जग प्रवेश ,अनिल कुमार सागर ,अपर नगर आयुक्त ,डॉक्टर गोपाल गर्ग, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य अधिकारीगण शामिल हुए। मा० महापौर ने बैठक में कहां कि हम सभी लोगों को तीर्थ यात्रियों का विशेष ध्यान रखना है और ऐसी व्यवस्थाएं करनी है जिसे इन यात्रियों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

आप लोग लोगों को भीड़ को नियंत्रित करने हेतु सभी संसाधनों का सही उपयोग करे और शहर में साफ सफाई, स्वच्छता और पानी की भरपूर मात्रा में व्यवस्था करनी है। मां यमुना के घाटों पर नगर निगम के कर्मचारी विशेष रूप से सफाई अभियान चलाएं और गंगा दशहरा पर्व शुरू होने से पहले सभी घाटों की साफ सफाई की व्यवस्था पूर्ण करें और जो भी कमी है उसको समय से पहले निपटाएं। इस मौके पर भरी मात्रा में स्थानीय जनता और तीर्थ यात्री विशेष रूप से यमुना में डुबकी लगाते हैं और अपने पापों का नाश करते हैं।

मथुरा वृंदावन एक धार्मिक शहर है और यहां हर साल भारी मात्रा में तीर्थ यात्री व पर्यटक आते हैं।हम लोगों की आस्था मां यमुना से जुड़ी हुई है और हम सब यही चाहते हैं कि गंगा दशहरा पर्व वाले दिन स्नान करने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसलिए नगर निगम के सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझें और समय रहते अपनी तैयारी को पूरा करें जिससे कि आम जनमानस को उसे दिन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top