उत्तराखण्ड बीजेपी ने यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व सौपा ,
उत्तराखण्ड राज्य में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने 2022 के चुनाव को देखते हुए अपनी नयी सेना गठित की है। बीजेपी कार्यालय से जारी सूची में प्रदेश कार्यकारणी और प्रदेश पदाधिकारी मनोनित किये हैं। जिसमें अध्यक्ष समेत 28 कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता की कार्यकारणी गठित की गयी है। इसी क्रम में 06 प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष भी मनोनित किये गये हैं, जिसमें,युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में कुंदन लटवाल को जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं। यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूड़ी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा का दायित्व दिया गया है। ़ऋतु खण्डूड़ी को उनकी कार्य शैली और महिलाओं पर पकड़ देखते हुए उनका कद बढाया गया है। बीजेपी के द्वारा जारी कार्यकारणी की नयी सूची को आगामी विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखकर सभी क्षेत्रीय एवं जातिगत तथा वरिष्ठता के समीकरणों एवं आगामी कैबिनेट विस्तार को देखते हुए प्रदेश कार्यकारणी का गठन किया गया है।
यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूड़ी को महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी उनकी तेज तर्रार छवि और महिलाओं में पकड़ को देखते हुए दी गयी है। यह उनका राजनीतिक कैरियर के रूप मेंं उनका कद बढना माना जा रहा है। आगामी 2022 के चुनाव मेंं जिस तरह वह यमकेश्वर क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा रही हैं, उससे कयास लगाये जा रहे हैं कि बीजेपी पूर्व विधायक बिजया बड़थ्वाल की तर्ज पर उनको दोबारा मौका दे सकती है।